उत्तराखंड- उत्तराखंड जनपद देहरादून में राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल लाभजी देसाई के निर्देशानुसार आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ध्वज का ध्वजारोहण किया गया। जिला मुख्यसंगठक कुंवर सिंह यादव एवं महानगर अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल के नेतृत्व में ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण पूर्व महानगर अध्यक्ष, मुख्य अतिथि लाल चंद शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर लालचंद शर्मा ने कहा कि सेवादल कांग्रेस की रीढ़ की हड्डी है। सेवादल कांग्रेस को राष्ट्रीय स्तर से लेकर बूथ स्तर तक मजबूती प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी नगर निकाय चुनाव एवं लोकसभा चुनाव में सेवादल कांग्रेस बूथ स्तर से लेकर विधानसभा एवं लोकसभा स्तर तक कांग्रेस के कार्य, एवं सेवाओं को पहुंचाने का कार्य करेगी।
उपरोक्त कार्यक्रम में सेवादल के कार्यकर्ता मंजू चौहान, लता सिंह, हेमा, राजकुमारी , शुशीला देसाई, बिट्टू रावत, रामसूरत यादव, कुसुम वर्मा, चमनो देवी, संतोष देवी रमेश एवं युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता आदि मौजूद थे।
-इंद्रजीत सिंह असवाल,पाैडी गढ़वाल उत्तराखंड