बोतल नाली मे फेंकने पर किशोर को पीटा, पिटाई का वीडियो वायरल

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला अंसारी में 13 वर्षीय किशोर की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया। वीडियो मे दो लोग किशोर को घेरकर जमीन पर गिराने के बाद पिटाई करते दिखाई दे रहे है। मामले मे किशोर की मां बन्नो ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शिकायत के मुताबिक किशोर ने पेप्सी पीने के बाद खाली बोतल घर के सामने नाली मे फेंक दी थी। आरोप है कि इससे नाराज मोहल्ले के बुंदन और उसके बेटे गुड्डू ने पहले किशोर से बोतल उठवाई। कुछ देर बाद दोनों ने उसे घेरकर जमीन पर गिरा दिया और लात-घूंसों से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। पीड़िता का आरोप है कि शिकायत के बाद पुलिस दोनों को पकड़कर थाने लाई थी लेकिन एक सभासद की सिफारिश पर बिना कार्रवाई छोड़ दिया। इससे परिवार में दहशत है। सीओ हाईवे देवेश सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान मे आया है। जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *