बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को विकास क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम आयोजित किया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय औंध, उनासी, प्रेमपुर, खजुरिया, दाढ़ा, चिटौली, महिमानगला, जियानगला, खिरका, पंथरा और फतेहगंज पश्चिमी प्रथम, यूनिक मॉडल इंटर कॉलेज समेत विभिन्न विद्यालयों में दीप प्रज्ज्वलित कर अभियान मे सहभागिता की गई। ग्रामवासी, अभिभावक और सरकारी योजनाओं के लाभार्थी बड़ी संख्या मे शामिल हुए। इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा करते हुए पात्र लोगों को मिल रहे लाभ के बारे में बताया गया। महेंद्रपाल सिंह, राहुल यदुवंशी, भानु प्रताप, सुरेंद्र सिंह, अनूप सिंह, अमित कुमार और संजय सिंह, संदीप गुप्ता, गुलरेज जैदी समेत शिक्षक, ग्रामवासी, अभिभावक एवं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
