केक काटकर मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन, दीपों से जगमगाए सरकारी कार्यालय

बरेली/आंवला। नगर के स्वर्ण पैलेस में हुएक कार्यक्रम में समाजसेवी निहाल सिंह लोधी, भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूरन लाल लोधी ने कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर प्रधानमंत्री मोदी जी का जन्मदिन मनाया और उनके दीर्घायु होने की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को विश्व पटल पर एक नई पहचान दिलाई है। गरीब को कल्याणकारी योजनाओं से लाभ पहुंचाया है। उनका जीवन सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायर है। निहाल सिंह लोधी ने मिठाई वितरित की और लोगों को राष्ट्र निर्माण में सहयोग का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में व्यापारी नेता सुनील गुप्ता, धर्मपाल सिंह, ओमपाल सिंह दद्दा, अखिलेश कुमार प्रधान, सीमा रजा, रजिया सुल्तान, सोखी अग्रवाल, मनोज श्रोत्रिय, मनोज मौर्य, दुर्गेश सक्सेना, अवनीश तिवारी, विजय वर्मा, अमित शर्मा, जय गोविंद सिंह, मनौना धाम प्रबंधक श्यामेन्द्र सिंह चौहान मौजूद रहे। दीपों से जगमगाए सरकारी कार्यालय : नवाबगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बृहस्पतिवार शाम विभिन्न सरकारी कार्यालय दीपों की रोशनी से जगमगा उठे। तहसील परिसर, विकास खंड परिसर, नगर पालिका परिषद, पूर्ति कार्यालय, कोतवाली, सीएचसी, प्राथमिक विद्यालय सेंथल द्वित्तीय में दीपोत्सव कार्यक्रम हुए। तहसील परिसर में विधायक डॉ. एमपी आर्य, एसडीएम सचिन यादव, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. आशुतोष गंगवार, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमलता राठौर, सीओ नीलेश मिश्रा, मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *