बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के विद्युत उपकेंद्र पर बुधवार को विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। आचार्य पंडित उज्जवल पाराशरी ने मंत्रोच्चारण के साथ भगवान विश्वकर्मा का पूजन कराया। इसके बाद विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों ने आरती कर सुख-समृद्धि और निर्बाध विद्युत आपूर्ति की कामना की। अंत में मिष्ठान वितरित किया गया। उपखंड अधिकारी अंकित द्विवेदी ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा तकनीक और शिल्प के अधिष्ठाता है इसलिए विद्युत विभाग में इस पर्व का विशेष महत्व है। कार्यक्रम में उपखंड क्लर्क अंकिता सक्सेना, अवर अभियंता रमेश चंद्र, टेक्नीशियन आदिल मलिक, प्रवीण शर्मा, सुपरवाइजर राजेश, उज्जवल पाराशरी, राकेश माहेश्वरी, इकरार, मोहित माहेश्वरी हरवीर सिंह, सुनील कुमार, सत्यम गंगवार समेत विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
