बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के लोधीनगर चौराहा स्थित श्मशान घाट की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर प्रेस क्लब फतेहगंज पश्चिमी ने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। पत्रकारों ने खराब डीफ्रीजर ठीक कराने, टूटी पानी की टंकियों की मरम्मत, परिसर मे खड़े वाहनों व अनावश्यक सामान को हटाने तथा साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की। इसके साथ ही अस्थिगृह मे रखे चूने के कट्टों और सड़क पर पड़े बजरी-बजफुट को हटाने तथा मुख्य सड़क से अतिक्रमण हटवाने की मांग की गई। लोधीनगर चौराहे पर बरेली, शाही और मीरगंज जाने वाले ऑटो के लिए अलग स्थान निर्धारित करने की भी मांग रखी गई ताकि जाम की समस्या से निजात मिल सके। प्रेस क्लब सदस्यों ने नगर पंचायत से स्थलीय निरीक्षण कर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। इस दौरान तुष्येन्द्र यदुवंशी, खेमपाल गंगवार, सौरभ पाठक, राजकुमार कश्यप, संजीव शर्मा, प्रवीन मौर्य, प्रवन पांडेय, अखिल गोस्वामी, अवधेश पाठक, बबलू व मुदित प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
