बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। नगर के मोहल्ला साहूकारा स्थित सनातन धर्म वैश्य सभा ठाकुरद्वारा मंदिर मे महाकाल बेड़ा संघ की ओर से विशाल प्रदोष पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। उज्जैन के महाकाल मंदिर में जलाभिषेक कर लौटे कांवरियों ने भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन किया। कार्यक्रम मे भाजपा सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह वीरू और भाजपा जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा रहे। श्री धोपेश्वर नाथ प्रदोष मंडली के भजनों पर देर रात तक श्रद्धालु आनंद लेते रहे। पूजन के बाद भक्तों ने प्रसाद के रूप मे भोजन ग्रहण किया। इस दौरान भाजपा नेत्री भक्ति सिंह, विद्युत विभाग के एसडीओ अंकित द्विवेदी, थाना प्रभारी प्रवीन कुमार और चौकी प्रभारी आदेश सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। महंत शुभम अग्रवाल, हरीश गुप्ता, मुकेश भारद्वाज, सर्वेश गुप्ता, आशीष अग्रवाल समेत शशांक अग्रवाल, दीनानाथ माली, मयंक अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, अमित गोयल, राजकपूर गुप्ता, दीपक गोयल व आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
