सपा की सरकार बनेगी तभी बाबा साहेब के संविधान को बचा पाएंगे- मिठाई लाल

बहेड़ी, बरेली। सपा के बाबा साहेब आंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने कहा कि भाजपा सरकार में दलितों को सबसे ज्यादा सताया गया उनपर मुकदमे लिखे गए। यहां ब्लेसिंग गार्डन में हुई पीडीए की दलित वर्ग के लोगों की पंचायत में मुख्य अतिथि के रूप मे सपा के बाबा साहेब आंबेडकर वाहिनी के मिठाई लाल भारती लोकसभा में बसपा को नौ प्रतिशत वोट मिला था। जबकि सपा को 42 प्रतिशत वोट मिला था। दलित समाज के लोग सिर्फ चार प्रतिशत वोट दे दे तो भाजपा को खत्म कर देंगे। जब सपा की सरकार बनेगी तभी बाबा साहेब के संविधान को बचा पाएंगे। सपा विधायक अताउर रहमान ने कहा कि संविधान और लोकतंत्र बचाना है तो भाजपा को उखाड़ना होगा। सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा आगामी विधानसभा चुनाव में सपा की जीत निश्चित है। इस अवसर पर आंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव रणवीर सिंह, अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनकर,महानगर अध्यक्ष शमीम अहमद सुलतानी,महिला सभा की जिला अध्यक्ष स्मिता यादव ,पूर्व ब्लॉक प्रमुख हाजी वफा उर रहमान, जिला उपाध्यक्ष चौधरी विजेंद्र सिंह जी, पूर्व ब्लाक प्रमुख धर्मपाल बेलदार, चेतराम गंगवार, प्रेमपाल गंगवार, छत्रपाल गंगवार आदि मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *