डीएम ने देखा ईवीएम वेयरहाउस, सुरक्षा के निर्देश

बरेली। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को जिलाधिकारी (जिला निर्वाचन अधिकारी) अविनाश सिंह ने परसाखेड़ा स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वेयरहाउस में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। सुरक्षा के लिए लगे सीसीटीवी कैमरे हर समय चालू रहें। ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वेयरहाउस की सुरक्षा और रखरखाव का काम निर्वाचन आयोग के नियमों और दिशा-निर्देशों के अनुसार ही किया जाए। अधिकारियों को नियमित रूप से व्यवस्थाओं की निगरानी करने के साथ कमियां मिलने पर समय रहते दूर करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान ईवीएम प्रभारी एवं बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी पवन कुमार सिंह समेत संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *