हाईवे पर डिवाइडर से भिड़ी बाइक, किशोर की मौत

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। दिल्ली हाईवे पर रविवार शाम बल्लिया ढाल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई जबकि उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल किशोरी की हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से पास के मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां डॉक्टर ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। वही परिजन बिना पोस्टमार्टम शव देने की मांग कर रहे है। गांव कुरतरा निवासी छोटे का 15 वर्षीय पुत्र शहजिल रविवार को अपनी छोटी बहन महनूर के साथ बाइक से मीरगंज स्थित रिश्तेदारी में गया था। शाम को दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। हाईवे पर बल्लिया ढाल के पास पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में शहजिल और महनूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को एंबुलेंस से पास के मेडिकल कॉलेज भिजवाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने शहजिल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, उसकी बहन महनूर का उपचार चल रहा है। उसकी हालत गंभीर और नाजुक बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजन अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने किशोर के शव को कब्जे में ले लिया है। परिजन पोस्टमार्टम न कराने की मांग कर रहे हैं। सीओ हाईवे ने बताया कि शव फतेहगंज पश्चिमी पुलिस के कब्जे में है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। हादसे में टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *