प्रशिक्षण मे भाषा और गणित विषय की मजबूती पर दिया जोर

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। मंगलवार को एफएलएन प्रशिक्षण के प्रथम बैच का सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रशिक्षण मे ब्लॉक के कुल 100 शिक्षकों ने प्रतिभाग कर निपुण भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन और बच्चों में आधारभूत भाषा एवं गणितीय दक्षताओं को विकसित करने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण प्राप्त किया। ये प्रशिक्षण कस्बे के हाईवे किनारे स्थित उड़ान ग्लोबल स्कूल पर आयोजित हुआ। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को निपुण भारत मिशन के तहत संचालित विभिन्न गतिविधियों, कार्य पुस्तिकाओं, शिक्षक डायरी, शिक्षक संदर्शिका तथा नवीन शिक्षण तकनीकों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। एआरपी आशीष शर्मा, संगीता मित्तल, राजीव वैश्य, पूजा चौधरी, भगवान दास गंगवार ने अपने अपने विषयों का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान शिक्षकों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए गतिविधियों को कक्षा में प्रभावी ढंग से लागू करने के तौर-तरीके भी बताए गए। बीईओ भानुशंकर गंगवार ने शिक्षकों से प्रशिक्षण को अपने-अपने स्कूलों में प्रभावी ढंग से लागू करने की बात कही। इस दौरान शिक्षक एवं शिक्षिकाएं आदि उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *