देवरनियां, बरेली। जनपद के थाना देवरनियां पुलिस को 18 दिन के भीतर दूसरी बड़ी सफलता मिली है। थाना प्रभारी आशुतोष द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस ने एक और ऑटोलिफ्टर गैंग पकड़ा है। पुलिस ने चोरी की पांच बाइक और मास्टर चाबी सहित गैंग के दो शातिर चोरो को पकड़ा है जबकि उनका एक साथी फरार हो गया है। देवरनियां कोतवाली प्रभारी आशुतोष द्विवेदी ने ऑटो लिफ्टर गैंग का खुलासा करते हुए बताया कि 21 अगस्त की रात को उनके नेतृत्व में पुलिस टीम कनमन से इटौआ जाने वाले रास्ते पर चेकिंग कर रही थी। तभी उधर से गुजर रही एक बाइक को रोका गया। बाइक पर सवार दो लोग पुलिस को देखकर वह घबरा गये। पुलिस टीम ने उन्हें पकड़कर पूछताछ की तो बाइक चला रहे व्यक्ति ने अपना नाम फुरकान पुत्र शब्बू निवासी मोहल्ला साहूकारा थाना बिलासपुर जिला रामपुर और दूसरे ने अपना नाम छोटे पुत्र रफीउल्ला निवासी मोहल्ला शेखुपुरा कस्बा व थाना शीशगढ बताया। पुलिस ने इस बाइक को डिटेल ई चलान एप से चेक की तो वह थाना हाफिजगंज क्षेत्र के मेन रोड नियर बाजार निवासी तारिक हुसैन पुत्र मुबारक हुसैन की पाई गई। पूछताछ में दोनों शातिर वाहन चोरों ने पुलिस को जानकारी देते बताया कि उनका तीन लोगों का एक गिरोह है। वह दोनों मिलकर बाइक चुराते हैं। और उनका तीसरा साथी शाने आलम पुत्र बाहर अनवर निवासी मोहल्ला शेखुपुरा कस्बा व थाना शीशगढ़ बाइक मिस्त्री है। वह दोनों उसके साथ मिलकर बाइक काटकर बेच देते हैं। शाने आलम ने खुद चलाने के लिए एक चोरी की बाइक को मेडिफाइड कर रिक्शा की तरह बना रखी है। उसी रिक्शा पर चोरी की बाइक रखकर कनमन-इटौआ रोड पर एक खंडहरनुमा मकान में छिपाकर रखते है और वह तीनों चेसिस नम्बर को मिटाकर फर्जी नम्बर प्लेड लगाकर देते है और राह चलते लोगों को बेच देते हैं। जो बाइक बिक नहीं पाती वह उन्हें काटकर कबाड़ी को बेच देते है।।
बरेली से कपिल यादव
