सीएम ग्रिड की राह में रोड़ा बना अतिक्रमण ढहाया

बरेली। सीएम ग्रिड योजना के तहत सड़क चौड़ीकरण में बाधा बने अतिक्रमण पर शुक्रवार शुक्र को नगर निगम ने कार्रवाई की। टीम ने नैनीताल रोड पर रॉयल इनफील्ड के शोरूम का कुछ हिस्सा, कई दुकानों के आगे का अतिक्रमण और बाउंड्रीवाल बुलडोजर से ध्वस्त कर दी। कार्रवाई के दौरान लोगों की भीड़ जुटी रही। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण की जद में आने वाले अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किए गए थे। उसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाए। इससे सीएम ग्रिड योजना के तहत निर्माण कार्य में बाधा आ रही थी। शुक्रवार दोपहर को निगम की टीम जेसीबी लेकर हुंची और कार्रवाई शुरू की। टीम ने सड़क की सीमा में आ रहे निर्माण और अन्य अवरोधों को हटाया। रॉयल इनफील्ड के शोरूम का सड़क की ओर निकला हिस्सा भी कार्रवाई की जद में आया था।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *