बरेली। भाजपा महानगर की ओर से 12 अगस्त को शहर में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इस संबंध में पदाधिकारियों ने रविवार को पार्टी कार्यालय में सामाजिक संगठनों के साथ बैठक की। इसमें संगठनों से सहयोग मांगने के साथ यात्रा में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी कराने पर चर्चा की गई। भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूरनलाल लोधी एड. ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जाए। यह अभियान केवल झंडा फहराने तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के प्रति जिम्मेदारी और राष्ट्रभावना को मजबूत करने का भी अवसर है। सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने कहा कि देश की प्रगति में हर नागरिक की भूमिका है। उन्होंने युवाओं, महिलाओं और समाज के सभी वर्गों से तिरंगा अभियान में भाग लेने की अपील की। महापौर डॉ. उमेश गौतम ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर लोग घर, प्रतिष्ठान और कार्यालयों पर सम्मान के साथ तिरंगा फहराएं। इससे आने वाली पीढ़ी में भी देशभक्ति की भावना मजबूत होगी। अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने बताया कि 12 अगस्त को शाम चार बजे तिरंगा यात्रा तिलक इंटर कॉलेज से शुरू होगी। घंटाघर और नावल्टी चौराहा होते हुए कमिश्नरी पहुंचेगी। इसके अलावा महानगर के नौ मंडलों और 80 वार्डों में भी तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि यात्रा को भव्य बनाने के लिए सभी लोग अधिक से अधिक संख्या में शामिल हो। सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों से यात्रा में शामिल होने की अपील की गई। महानगर महामंत्री राजीव साहनी, विष्णु शर्मा, डॉ. रामचंद्र मौर्य, राजकिशोर कश्यप, अमरीश कठेरिया, अजय चौहान, मनजीत सिंह नागपाल, विपिन भास्कर, विशाल गुप्ता आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. रामचंद्र मौर्य ने किया। आंवला मे 13 को निकलेगी भाजपा की तिरंगा यात्रा : स्वतंत्रता दिवस से पहले 13 अगस्त को नगर में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसकी तैयारियों के लिए कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं की बैठक की। भाजपा कार्यालय पर हुई बैठक में कैबिनेट मंत्री ने बताया कि 13 अगस्त को सुबह 10 बजे कैंप कार्यालय से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ होगा। यात्रा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता जुट जाएं। यात्रा के दौरान रूट, सुरक्षा, पेयजल, और जनसहभागिता आदि पर चर्चा की गई। बैठक में मझगवां ब्लाक प्रमुख यशवंत सिंह, पूर्व चेयरमैन संजीव सक्सेना, रामनिवास मौर्य, अनमोल गुप्ता, देवेंद्र सागर, राजवीर प्रधान, रामवीर प्रजापति, संजय अग्रवाल, सूरजपाल मौर्य, मीना मौर्य, कमला रस्तोगी, कुसुम लता शर्मा आदि मौजूद रही।।
बरेली से कपिल यादव
