बरेली। अखिल भारतीय साहित्य परिषद ब्रज प्रांत बरेली की तरफ से रविवार को काकोरी ट्रेन एक्शन की 101 वीं बरसी मनाई गई। वरिष्ठ साहित्यकार निरुपमा अग्रवाल के प्रभात नगर स्थित आवास पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया और काकोरी ट्रेन एक्शन के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। आयोजन साहित्य परिषद के जिला अध्यक्ष डॉ. बृजेश कुमार शर्मा ने किया। अध्यक्षता एसके कपूर हंस व संचालन डॉ. दीपांकर गुप्त ने किया। साहित्य परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष fo डॉ सुरेश बाबू मिश्रा ने कहा कि काकोरी ट्रेन एक्शन के क्रांतिकारियों से युवा पीढ़ी प्रेरणा लेनी चाहिए। प्रांतीय संचार मंत्री डॉ अखिलेश कुमार गुप्ता, निरुपमा अग्रवाल, गंगाराम पाल, संजीव शंखधार, सुमित गुप्ता, उमेश चंद्र गुप्ता, प्रमोद मिश्रा, रितेश साहनी आदि मौजूद रहे। वही मानव सेवा क्लब की तरफ से रविवार को काकोरी कांड की 101वीं बरसी पर एक दीप शहीदों के नाम श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन डीडीपुरम शहीद स्मारक पर किया गया। सभी ने शहीदों को नमन किया और उनके बलिदान को याद किया। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, सुरेश बाबू मिश्रा, मुख्य अतिथि कर्नल पंकज अग्रवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
