छह घंटे लाइन लगाकर मायूस लौटे किसान

सिरौली, बरेली। किसानों को खाद के लिए कई दिनों तक लाइन में लगवाए जा रहे हैं। मशीन न चलने की बात सुनकर किसान लौट रहे हैं, जबकि चहेतों को खाद दी जा रही है।शुक्रवार को व्योंधन खुर्द सोसायटी पर सुबह पांच बजे से ही किसान खाद लेने के लिए लाइन में लग गए। काफी भीड़ जमा हो गई सचिव के आने के बाद बायोमेट्रिक मशीन से कार्य शुरू किया गया। किसानों की भीड़ देखकर सचिव के हाथ-पांव फूल गए। किसान छह घंटे से लाइन में लगे रहे लेकिन उन्हें खाद नहीं मिला। सोसायटी सचिव विमलेश ने बताया कि शुक्रवार को 216 किसानों को खाद वितरण किया गया है। किसानों ने डीएम के सामने उठाई खाद और सर्किल रेट की समस्या : आंवला। भाकियू टिकैत के किसानों ने प्रदेश महासचिव चौधरी शिशुपाल सिंह के नेतृत्व में डीएम से मुलाकात की और क्षेत्र में यूरिया खाद की किल्लत और सर्किट रेट की समस्या उठाई। किसानों ने बिजली कटौती, खाद की जबरन टैगिंग और किल्लत, सर्किल रेट और भ्रष्टाचार की शिकायत की। डीएम ने खाद विक्रेताओं पर कार्रवाई और चकबंदी समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *