बरेली। जनपद के थाना बारादरी पुलिस ने अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। उनके कब्जे से 542 ग्राम अफीम बरामद हुई है। कैंट में चनेहटी निवासी वीरू उर्फ धर्मेंद्र को शुक्रवार रात बारादरी पुलिस ने शाहदाना रेलवे ग्राउंड से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 227 ग्राम अफीम बरामद हुई है। इसके अलावा सम्राट अशोक नगर वाले रास्ते से रामपुर में थाना खजुरिया के गांव खंडिया निवासी राजपाल को भी शुक्रवार रात गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 265 ग्राम अफीम बरामद हुई है। वह रामपुर से अफीम बेचने बरेली आया था। पुलिस ने एनडीपीएस की रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया।।
बरेली से कपिल यादव
