बरेली मे सजेगा महाप्रभु जगन्नाथ का रथ, 16 जुलाई को निकलेगी भव्य यात्रा

बरेली। मंगलवार को श्री जगन्नाथ स्वामी मंदिर बाग बृगतान सिकलापुर मे मंदिर व्यवस्थापक श्री राधा संकीर्तन मंडल ट्रस्ट रजिस्टर्ड बरेली द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इसमें संस्था के महामंत्री अनुज अग्रवाल ने बताया कि दिनांक 16 जुलाई 2026 को महाप्रभु जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा मंदिर प्रांगण से निकाली जाएगी। रथ यात्रा के उपलक्ष्य मे 15 जुलाई को मंदिर प्रांगण में भव्य संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। 16 जुलाई को रथ यात्रा से पूर्व महाप्रभु का महाभिषेक, भव्य श्रृंगार, एवं हवन करके पूजन किया जाएगा। रथ यात्रा से पूर्व मंदिर प्रांगण में वृक्षारोपण भी किया जाएगा। उसके पश्चात भव्य रथ यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। रथ यात्रा श्री जगन्नाथ स्वामी मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर ताड़ी खाना रोड होते हुए साहू गोपीनाथ सिकला पुर फर्नीचर मार्केट नगर निगम के पीछे से, पटेल चौक होते हुए सिविल लाइंस हनुमान मंदिर नोवेल्टी रोडवेज होते हुए मंदिर प्रांगण पर विश्राम होगी। रथ यात्रा में भगवान गणेश की झांकी, राम दरबार की झांकी, युगल सरकार की झांकी, शिव परिवार की झांकी, चंदौसी से बैंड, श्री राधा संकीर्तन मंडल का संकीर्तन मंडल एवं श्रद्धालु महाप्रभु के रथ को खींचते हुए चलेंगे। रथ यात्रा में महाप्रभु का महाप्रसाद भी वितरण किया जाएगा। पूरे मार्ग में जगह-जगह बरेली शहर की विभिन्न संस्थाओं एवं व्यापारियों द्वारा महाप्रभु का भव्य स्वागत किया जाएगा। रथ यात्रा के विश्राम के बाद मंदिर प्रांगण में भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *