आईटीआई सीबीगंज मे लगे रोजगार मेले मे 138 युवाओं का हुआ चयन

सीबीगंज, बरेली। विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), बरेली के संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। सीबीगंज स्थित आईटीआई परिसर में आयोजित रोजगार मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि नवाबगंज विधायक डॉ. एमपी आर्य ने दीप प्रज्वलन करके किया। रोजगार मेले में टाटा मोटर्स लिमिटेड, टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, एमआरएफ टायर, न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर और वेलस्पन लिविंग लिमिटेड सहित कुल 16 प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग किया। मेले में पहुंचे कुल 527 प्रशिक्षणार्थियों में से विभिन्न कंपनियों द्वारा 138 युवाओं का चयन किया गया, जिनमें से 11 चयनित अभ्यर्थियों को मुख्य अतिथि ने मौके पर ही ऑफर लेटर सौंपे। इस दौरान विधायक डॉ. एमपी आर्य ने केंद्र व राज्य सरकार की कौशल विकास योजनाओं की जानकारी देते हुए युवाओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। राजकीय महिला आईटीआई के प्रधानाचार्य टीकम शरण ने आईटीआई चलो अभियान के बारे में बताया। कार्यक्रम के अंत में नोडल प्रधानाचार्य व जिला समन्वयक शिव कुमार शर्मा ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट कर आभार जताया। इस मौके पर तोताराम गंगवार, एमआईएस मैनेजर रुद्र प्रताप सिंह, विशाल अवस्थी, पवन कुमार, विजय पाल सिंह, सत्येन्द्र, मनोहर यादव, अनिल सिंह सहित संस्थान का स्टाफ उपस्थित रहा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *