* चाइनीज धागे के खिलाफ व्यापार मंडल की बड़ी मुस्तैदी
* नगर अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय अन्नू ने व्यापारियों और आम जनता से की चाइनीज धागे न खरीदने व बेचने की अपील।
सम्भल- त्योहारों और पतंगबाजी के सीजन को देखते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की युवा इकाई ने जानलेवा चाइनीज धागे (मांझे) के खिलाफ एक बड़ा अभियान शुरू किया है।
युवा इकाई के नगर अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय ‘अन्नू’ के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने नगर के प्रमुख बाजारों में व्यापारियों और आम जनता से मुलाकात की। उन्होंने इस खतरनाक धागे की खरीद-बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाने की पुरजोर अपील की। नगर अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय अन्नू ने कहा कि प्लास्टिक और केमिकल युक्त चाइनीज मांझा इंसानों और बेजुबान पक्षियों के लिए एक बड़ा काल बन चुका है। आए दिन इस धागे की चपेट में आने से राहगीरों के गले कटने और गंभीर हादसे होने की खबरें आती रहती हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि चंद पैसों के मुनाफे के लिए किसी की जान को जोखिम में डालना कतई न्यायसंगत नहीं है।व्यापारियों से स्वदेशी अपनाने का आह्वानव्यापार मंडल ने स्थानीय दुकानदारों और पतंग विक्रेताओं से आग्रह किया है कि वे न तो चाइनीज धागे का स्टॉक रखें और न ही इसे किसी ग्राहक को बेचें। इसके स्थान पर पूरी तरह सुरक्षित और स्वदेशी सूती धागे (सद्दी) की बिक्री को बढ़ावा दें।यदि कोई भी दुकानदार चोरी-छिपे इस अवैध मांझे को बेचता पाया गया, तो संगठन प्रशासन के स्तर पर कड़ी कार्रवाई कराने से पीछे नहीं हटेगा।
जिला महामंत्री प्रभात कृष्णा माता-पिता यह सुनिश्चित करें कि उनके बच्चे पतंगबाजी के लिए किसी भी हाल में खतरनाक चाइनीज धागे का इस्तेमाल न करें।इस मुहिम के दौरान संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारी और स्थानीय व्यापारी मौजूद रहे, जिन्होंने सामूहिक रूप से चीनी मांझे का बहिष्कार करने का संकल्प लिया।
लकी वार्ष्णेय रमाकांत शर्मा निशांत शर्मा अतुल कश्यप गोविंद वार्ष्णेय तस्लीम ख़ान बिट्टू माली मारूफ़ आदि मौजूद रहे।
— सम्भल से सैय्यद दानिश
