बरेली। जनपद मे उस समय चीख-पुकार मच गई जब रोडवेज बस लेकर आ रहे ड्राइवर को हार्टअटैक पड़ गया। हालांकि ड्राइवर ने सूझबूझ से यात्रियों की जान बचा ली। मुजफ्फरनगर डिपो के रोडवेज चालक 48 वर्षीय शामली निवासी सुशील कुमार रविवार को लखनऊ से बस लेकर चले। टिसुआ द्वारिकेश चीनी मिल के पास अचानक सीने मे तेज दर्द हुआ। सुशील ने बस को साइड मे लगाया। परिचालक ने तुरंत ही अधिकारियों और एंबुलेंस को सूचना दी। जिला अस्पताल लाया गया। लेकिन रास्ते मे ही सुशील की मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिवार के लोग पहुंच गये। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। परिवहन निगम अधिकारियों एवं मृतक के रिश्तेदारों ने बताया कि सुशील कुमार शामली मे बाबरी थाना क्षेत्र के गांव भज्जू के रहने वाले थे। मुजफ्फरनगर डिपो में चालक के पद पर कार्यरत थे। रविवार रात को सुशील लखनऊ से बस लेकर चले। फरीदपुर में टिसुआ के पास सुशील के सीने में तेज दर्द होने लगा। सुशील ने बस को साइड से लगाया। स्टेयरिंग पर सिर रख लिया। चीखने चिल्लाने लगे। परिचालक और यात्रियों ने सुशील को सीट पर लिटाकर सीपीआर दिया लेकिन बहुत देर हो चुकी है। परिचालक ने बरेली अधिकारियों को बताया कि एंबुलेंस को सूचना दी गई। जिला अस्पताल लेकर आये। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन और परिचित जिला अस्पताल पहुंच गये। पत्नी अर्चना का रो-रोकर बुरा हाल है। सुनील कुमार के परिवार में पत्नी और तीन बच्चे है। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। बरेली के एआरएम रुहेलखंड डिपो अरुण कुमार वाजपेई ने बताया कि रविवार को टिसुआ के पास मुजफ्फरनगर डिपो के चालक सुशील कुमार को हार्टअटैक पड़ा था। बरेली में डाक्टरों ने मृत घोषित करा दिया। बस में जो यात्री थे, उनको दूसरी बसों में शिफ्ट कराकर गंतव्य भेजा गया। बस को मीरानपुर कटरा मे खड़ा करा दिया गया। वहां से मुजफ्फरनगर डिपो से चालक आये और बस को लेकर गये। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।।
बरेली से कपिल यादव
