परीक्षा के बाद नॉवल्टी-जीआईसी मार्ग रहा जाम, राहगीरों को हुई परेशानी

बरेली। यूसीटीईटी की परीक्षा शुक्रवार को भी थी, जिसकी वजह से परीक्षा छूटने पर जाम की समस्या हो। नवल्ली चौराहा और इस्लामियां मार्ग पर जाम की अधिक समस्या रही। हालांकि ट्रैफिक पुलिस की टीमों ने मोर्चा संभाल लिया। केन्द्रों के आसपास ऑटो और ई-रिक्शा वालो का जमाबाड़ा नही लगने दिया। जिससे अधिक जाम की समस्या नही हुई। वहीं परीक्षा छूटने के बाद जंक्शन पर भीड़ पहुंची। वहां सुरक्षा टीमें अलर्ट रही। लगातार कई ट्रेनें आगे पीछे होने के चलते अभ्यर्थियों को अधिक समस्या नही हुई। कुछ ट्रेनों में अधिक भीड़‌भाड़ के चलते चढ़ने को लेकर धक्कामुक्की रही। शुक्रवार को दो पालियों में परीक्षा हुई। दोपहर 12 बजे पहली पाली और शाम को पांच बजे दूसरी पाली की परीक्षा छूटी तो तो सड़कों पर भीड़ अभ्यर्थियों की उमड़ पड़ी। नावल्टी चौराहा, जीआईसी इस्लामियां मार्ग, बरेली कॉलिज रोड पर जाम की समस्या हो गई। राहगीरों को जाम से निकलने में दिक्कत हुई। भीड़ बरेली जंक्शन पर पहुंची तो वहां मुख्य टीमों को अलर्ट किया गया। एक और दो नंबर प्लेटफार्म पर अधिक भीडभाड रही। ट्रेन में चढ़ने को लेकर धक्कामुक्की के हालात थे। किसी तरह की घटना दुघर्टना न हो, इसलिए आरपीएफ जीआरपी की टीमें अलर्ट रहीं। अप-डाउन की ट्रेनों का लगातार एनाउंसमेट कराया गया। हेल्प डेस्क पर भी अभ्यर्थियों को ट्रेनों की जानकारी दी गई। करीब सात बजे तथा भीड़ समिट गई। हालांकि रात आठ बजे से फिर शनिवार को होने वाली परीक्षा के अभ्यर्थी ट्रेनों से आने लगे। शनिवार को एक पाली मे सुबह को परीक्षा होगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *