बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंगलवार को जनपद में आगमन के दौरान सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था हेतु ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन जारी किया है। इस दौरान हल्के और भारी वाहनों के अलावा रोडवेज बसों का भी आवागमन बदले हुए मार्गों से होगा। यातायात व्यवस्था संभालने के लिए ट्रैफिक पुलिस के साथ ही थाना पुलिस को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसपी ट्रैफिक अकमल खां ने बताया कि मंगलवार को सुबह 08:00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक परसाखेड़ा रोड नम्बर-01, विलवा पुल, लालपुर कट, विलयधाम, नवदिया झादा, ट्रांसपोर्ट नगर, रामगंगा तिराहा एवं बुखारा मोड़ से कोई भी भारी वाहन शहर की ओर प्रवेश नहीं करेगा। इसके लिए संबंधित थाना प्रभारियों को पर्याप्त पुलिस बल लगाने के निर्देश दिए गए है। दिल्ली व रामपुर की ओर से आने वाले भारी वाहन, जिन्हें बदायूं जाना है, झुमका तिराहे से बड़ा बाईपास, विलवा, विलयधाम, नवदिया झादा, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी, दातागंज, देवचरा, भमोरा होकर जाएंगे तथा इसी मार्ग से वापस आ सकेंगे। नैनीताल व पीलीभीत की ओर से आने वाले भारी वाहन व बसें, जिन्हें बदायूं जाना है, विलवा, विलयधाम, नवदिया झादा, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी, दातागंज, देवचरा, भमोरा होकर जाएंगे तथा इसी मार्ग से वापस आ सकेंगे। दिल्ली व रामपुर की ओर से आने वाले भारी वाहन, जिन्हें लखनऊ जाना है, बड़े बाईपास, झुमका, विलवा, विलयधाम, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी होकर जा सकेंगे। – लखनऊ की ओर से दिल्ली जाने वाले भारी वाहन फरीदपुर, इन्वर्टिस तिराहा होते हुए बड़े बाईपास से जा सकेंगे। – बदायूं की ओर से बरेली आने वाले भारी वाहन, भमोरा, देवचरा चौराहा, दातागंज, फतेहगंज पूर्वी, इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी होते हुए ट्रांसपोर्ट नगर तक आ सकेंगे। जिन्हें दिल्ली जाना है, वे बड़े बाईपास से दिल्ली की ओर जाएंगे। – दिल्ली, रामपुर, नैनीताल व पीलीभीत की ओर से आने वाली रोडवेज बसें, जिन्हें बरेली होते हुए बदायूं व लखनऊ जाना है, वे बड़े बाईपास, इन्वर्टिस तिराहा होते हुए सेटेलाइट बस स्टैंड तक आएंगी और इसी मार्ग से अपने गंतव्य को जाएंगी।।
बरेली से कपिल यादव
