गाय को राष्ट्रीय गौ माता दर्जा दिया जाए- स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

‎बहेड़ी, बरेली। गौरक्षा जनजारण के लिए धर्मयुद्ध यात्रा पर निकले शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सोमवार को नैनीताल होते हुए बहेड़ी पहुंचे। यहां तमाम लोगों ने उनका स्वागत किया। मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार गाय को राष्ट्रीय गौ माता घोषित करे। सनातन परम्परा मे गौ माता का खास स्थान प्राप्त है। ‎शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज गौ रक्षा और गौ संवर्धन के लिए धर्मयुद्ध यात्रा के माध्यम से जन जागरण कर रहे है। यहां जाझूनागर स्थित सीवी सिंह मैरिज हाल में हुए गौ रक्षा धर्मयात्रा के तहत जनजागरण अभियान में संबोधित करते हुए उन्होंने गौ माता की महत्ता का जिक्र करते हुए कहा कि गौ हत्या पर रोक लगना चाहिए। उन्होंने सभी लोग को गौ संरक्षण के लिए संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि वह प्रदेश की 403 विधानसभा क्षेत्र में जाकर लोगों को गौ रक्षा के लिए प्रेरित कर रहे है। कार्यक्रम में सपा विधायक अताउर रहमान, केसर चीनी मिल के सीईओ शरत मिश्रा, सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव, सीताराम दुबे, आचार्य राजीव मिश्रा, बच्चन सारस्वत, हाजी वफा उर रहमान, पीर मोहम्मद, चौधरी विजेंद्र सिंह, राजू मौर्य, अमरीश शर्मा, हृदयेश पंडित, प्रमोद तिवारी आदि रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *