बीएसएफ़ जवानों ने देश की सीमा चौकियों पर मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

राजस्थान/बाड़मेर- देशभक्ति का जज्बा होने के साथ साथ सेवा भावना और स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना प्रत्येक देशवासियों का कर्तव्य और सभी पहला सुख निरोगी जीवन मूलमंत्र के साथ आज योग दिवस के रूप में मना रहे हैं और देश के जवान भी इसमें पीछे नहीं चाहें परिस्थितियां कैसे भी हो दुश्मनों के दांत खट्टे करने का हौसला अफ़ज़ाई तो हमारी सरहदों पर रहने वाली जनता जनार्दन ही है इनके सुख दुःख में हम काम नहीं आएगा तो फिर कौन आएगा।बाड़मेर जिले में आज जगह जगह पर योगा दिवस मनाया गया ये हमारे लिए गर्व की बात है।

आज सेत्तालिसवीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल की ओर से स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग आधारित थीम पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन वाहिनी मुख्यालय नेहरू नगर बाड़मेर तथा वाहिनी की सीमा चौकियों पर उत्साह एवं उल्लास के साथ किया गया।वाहिनी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कमांडेंट विजेन्द्र नाथ गंगोली मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी अजय छेत्री और अन्य अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारी, जवान तथा उनके परिवारजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे एवं योग सत्र में सक्रिय रूप से भाग लिया।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लाइव कार्यक्रम एवं संबोधन का सीधा प्रसारण भी प्रदर्शित किया गया। इसको सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक देखा तथा उनके प्रेरणादायक संदेश से लाभान्वित हुए। इसके उपरांत प्रतिभागियों ने कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, तनाव प्रबंधन तथा शारीरिक एवं मानसिक संतुलन बनाए रखने का संदेश दिया गया। इसी तरह सेत्तालिसवीं वाहिनी की समस्त सीमा चौकियों पर भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया, जिसमें बीएसएफ कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नियमित योगाभ्यास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। यह आयोजन सीमा सुरक्षा बल के कार्मिकों एवं उनके परिवारों के बीच स्वास्थ्य, फिटनेस एवं समग्र कल्याण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

— राजस्थान से राजूचारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *