बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। नेशनल हाईवे 530 स्थित एएनए कट लंबे समय से वाहनों का गलत दिशा में डिवाइडर पर चढ़ाकर गाड़ी निकालना एक गंभीर समस्या बनी हुई थी। यहां पर हो रहे लगातार हादसों को देखते हुए छात्र असद अंसारी ने पीएमओ शिकायत के बाद एनएचएआई ने कट को बंद कर दिया था लेकिन फिर भी कुछ लोग नियमों की अवहेलना करते हुए साइड से गाड़ियां निकालते रहे। जिससे सड़क सुरक्षा पर खतरा बना रहा। इस मुद्दे पर व्यापारी सचिन चौहान व छात्र असद अंसारी ने राष्ट्रीय राज्य मार्ग प्राधिकरण को एक बार फिर से शिकायत कर मामले को उजागर किया। इन शिकायतों के बाद प्रशासन ने गलत दिशा में डिवाइडर पर वाहनों के चढ़ने को रोकने के लिए डिवाइडर के बीच की मिट्टी खोद दी। जिससे हादसों पर अंकुश लगेगा। जुलाई से इस रोड को फोरलेन से सिक्स लेन होना है और साथ ही इस हाईवे पर चार फ्लाईओवर बनेंगे। जिसके निविदा की अंतिम तिथि 3 जुलाई है। जिसके बाद यहां निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।।
बरेली से कपिल यादव
