डॉ. पवन सक्सेना के जन्मदिवस पर झारखंड के राज्यपाल समेत अनेक लोगों ने दी शुभकामनाएं

बरेली। उपजा प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ. पवन सक्सेना के जन्मदिवस पर शुक्रवार को उपजा प्रेस क्लब में शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। मुख्य रूप से झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, उत्तर प्रदेश सरकार मे वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, ब्रज प्रांत अध्यक्ष दुर्विजय सिंह, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना और भाजपा नेता आदेश प्रताप सिंह सहित कई गणमान्य लोगो ने शुभकामनाएं दी। कायस्थ चेतना मंच के अध्यक्ष संजय सक्सेना, अमित सक्सेना बिंदु, विकास सक्सेना, विजय सक्सेना, वी.के. सक्सेना, अखिलेश सक्सेना, व्यापारी नेता राजेंद्र गुप्ता, राजेश जसोरिया, विशाल मेहरोत्रा, जितेंद्र रस्तोगी, अनिल पाटिल सहित विभिन्न सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी शुभकामनाएं दी। उपजा के महामंत्री मुकेश तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना, अनूप मिश्रा, नीरज आनंद, ललित कश्यप, शुभम सिंह, सुयोग्य सिंह, आर.के. जोशी, संजीव गंभीर सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे। साहित्य भूषण सुरेश बाबू मिश्रा, डॉ. मनोज मिश्रा, अरुण पाठक तथा अन्य साहित्यकारों ने भी डॉ. पवन सक्सेना को शुभकामनाएं दी। सभी ने डॉ. पवन सक्सेना के सामाजिक, पत्रकारिता और संगठनात्मक योगदान की सराहना करते हुए उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *