पुरानी रंजिश मे युवक पर चाकू से हमला, गंभीर घायल, आरोपी गिरफ्तार

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे मे बुधवार देर रात पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर चाकू से हमला किया गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मोहल्ले वालों के ललकारने पर हमलावर मौके से फरार हो गया। जिसे बाद में पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कस्बे के मोहल्ला अंसारी वार्ड 14 निवासी इमरान का पिछले कई महीनों से एक अन्य युवक से विवाद चल रहा था। बुधवार रात करीब 8:30 बजे इमरान कस्बे के वार्ड 7 क्षेत्र मे किसी काम से गया था। इसी दौरान मोहल्ला अंसारी के वार्ड 5 निवासी आरोपी युवक ने पुरानी रंजिश के चलते इमरान पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू इमरान की पीठ के दाहिनी ओर लगा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर गया। मोहल्ले के लोगों के ललकारने पर हमलावर चाकू छोड़कर भाग गया। सूचना मिलने पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। परिजनों ने घायल इमरान को एक मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार ने बताया कि आरोपी को हिरासत मे ले लिया गया है। परिजन की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *