मीरगंज, बरेली। जनपद के थाना मीरगंज क्षेत्र मे राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार दोपहर दो बजे कार को ओवरटेक करने के दौरान पीछे आ रही कार ट्रैक्टर मे घुस गई। इससे ट्रैक्टर चालक घायल हो गया। कार सवार टीजीटी के अभ्यर्थी भी चोटिल हुए। पुलिस के मुताबिक बरेली के संजयनगर निवासी पारस (28) बुधवार को टीजीटी की परीक्षा देकर चार साथियों के साथ बरेली लौट रहे थे। इनमें इज्जतनगर की पीडब्ल्यूडी कॉलोनी निवासी शिवम (29), गांधीपुरम निवासी जीतू (40) और मुरादाबाद के मझोला के बुद्ध विहार निवासी कृष्ण अग्रवाल शामिल हैं। गुरुनानक ढाबे के पास किसी वाहन को ओवरटेक करने के दौरान आगे जा रहे ट्रैक्टर मे कार घुस गई। फिर खाई मे गिर गई। दुर्घटना मे रामपुर के मोहल्ला आनंदविहार निवासी ट्रैक्टर चालक विभोर त्यागी घायल हो गए। कार सवार लोगों को भी चोटें आई हैं। सूचना पर पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर अनुविस पुलिस चौकी पर खड़ा किया है। प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार ने बताया कि फिलहाल तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।।
बरेली से कपिल यादव
