लंबित विवेचना निपटाएं, अपराधियों को जिले से खदेड़े- डीआईजी

बरेली। डीआईजी अजय कुमार साहनी ने बरेली रेंज कार्यालय में चारों जिलों के कप्तान के साथ अपराध समीक्षा की। इसमें अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था व अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। डीआईजी ने कहा कि आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त जन शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं। लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण कराने के निर्देश दिए। विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर निगरानी रखने तथा अफवाहों के समय से खंडन के भी निर्देश दिए गए। बताया कि न्यूनतम 60 और अधिकतम 90 दिन के अंदर विवेचनाओं की समीक्षा कराकर निस्तारण सुनिश्चित कराएं। ई-साक्ष्य ऐप पर वीडियोग्राफी बयान, फोटो, फॉरेंसिक रिपोर्ट आदि साक्ष्यों को विवेचनाओं में जोड़ा जाए। न्यायालय से समन्वय स्थापित कर प्रकरणों में इलेक्ट्रानिक माध्यम से ई-समन जारी कराएं व उनका समयबद्ध तामीला सुनिश्चित किया जाए। अभियान के तहत सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात नियमों का अनुपालन करे। गैंगस्टर एक्ट के तहत अपराधियों के विरुद्ध संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई करे। गोकशी की घटनाओं में गो तस्करों पर कार्रवाई कराएं, ऐसे अपराधियों के विरुद्ध प्रचलित रासुका प्रकरणों में जल्द कार्रवाई कराएं। महिला उत्पीड़न के अपराधों की विवेचना का समयबद्ध निस्तारण व दहेज उत्पीड़न प्रकरणों की विवेचना महिला थाना से कराने के निर्देश दिए।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *