प्रॉपर्टी डीलर को बंधक बनाकर वसूले 50 हजार, एसएसपी ने 4 सिपाहियों को किया सस्पेंड

बरेली। जनपद के थाना बारादरी के चार सिपाहियों ने एक प्रापर्टी डीलर को अवैध हिरासत मे रखकर 50 हजार की वसूली की। मामले में एसएसपी अनुराग आर्य से शिकायत की गई तो उन्होंने जांच कराई। जांच मे दोषी पाए जाने पर एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से चारों सिपाहियों को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू करा दी है। हाफिजगंज के आसपुर हसन अली गांव निवासी सोमवीर कश्यप ने एसएसपी से शिकायत की थी। आरोप था कि 12 मई को एक प्रापर्टी डीलर के माध्यम से उन्होंने एक प्लाट देखा जो उन्हें पसंद आ गया। प्रापर्टी डीलर उन्हें प्लाट का एग्रीमेंट कराने के बहाने अपने ढाबा से ले जाने लगा। आरोप है कि डोहरा रोड स्थित एक स्थान पर पहुंचने के बाद आरोपित उनके बैग में रखे 10 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। आरोप है कि जब उन्होंने अपने रुपये वापस मांगे और उसके घर तक गया तो 14 मई को चार पुलिसकर्मी उसे उठाकर ले गए। इसमें दो पुलिसकर्मी वर्दी में थे बाकी दो साधारण कपड़ों में थे। आरोप है कि चारों पुलिसकर्मियों ने उन्हें अपने प्राइवेट क्वार्टर में रखा और डराया धमकाया। आरोप है कि उन्होंने छोड़ने के एवज में 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी। कहा कि अगर रुपये नहीं दिए तो अभी मुकदमे में फंसाकर जेल भेज देंगे। आरोप है कि प्रापर्टी डीलर ने 50 हजार रुपये घर से मंगाकर दिए तो वह छूटा। इस मामले में पीड़ित ने एससपी से शिकायत की तो उन्होंने प्रारंभिक जांच कराई। जांच में पता चला कि, सिपाही सिद्धांत, आदित्य, राहुल और आशीष ने सोमवीर को अवैध हिरासत मे रखकर वसूली की थी। उन्होंने तत्काल प्रभाव से चारों को निलंबित किया और विस्तृत जांच कराई जा रही है। जांच मे आरोप सही साबित होने पर और भी कठोर कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित ने बताया कि एसएसपी ने आश्वासन दिया है कि रुपये लेकर फरार होने वाले पर भी मुकदमा लिखा जाएगा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *