अज्ञात वाहन ने टेंपो ट्रैवलर को मारी टक्कर, एक ही परिवार के चार सदस्य घायल

बरेली। जनपद के शाहजहांपुर हाईवे पर शनिवार रात टेंपो ट्रैवलर को किसी ने बड़े वाहन ने टक्कर मार दी। इस घटना में टेंपो ट्रैवलर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें सवार एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। जिस वाहन से टक्कर लगी, उसका चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। घायलों मे वाहन चला रहे गाजियाबाद के लोनी निवासी सौदान, उनकी पत्नी अमरती देवी, उनकी बेटियां नंदिनी और राधा के नाम शामिल है। इन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एफएसओ संजीव कुमार ने बताया कि घटना के बाद सूचना पर बचाव के लिए फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची थी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *