फर्जीवाड़ा कर बैंक से लोन लेने के आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार, चार लग्जरी कार बरामद

बरेली। जनपद के थाना बारादरी पुलिस ने फर्जी दस्तावेज बनाकर बैंकों से कार लोन लेने वाले बड़े गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चार लग्जरी कार और फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं। इस मामले में बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत भी सामने आई है, जांच में उनके खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है। थाना बारादरी प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को रात में सूचना मिली थी कि 99 बीघा मैदान पर फर्जी लोन से निकाली गाड़ियां बेचने की तैयारी हो रही है। इस पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मोहम्मद शमी उर्फ शेरा और उसके बेटे मोहम्मद सैराब को मौके से गिरफ्तार किया। मौके पर चार महंगी गाड़ियां मिली। आरोपियों के पास से फर्जी आय प्रमाणपत्र और निवास प्रमाणपत्र भी बरामद हुए। पूछताछ में सैराब ने बताया कि वह अपने पिता और बैंक कर्मचारी रविंद्र कुमार निश्छल के साथ मिलकर काम करता था। वे फर्जी दस्तावेज तैयार कर बैंकों से कार लोन पास कराते थे। आरोपियों ने अब तक सात गाड़ियां फर्जी तरीके से निकाली थीं। इनमें से कई गाड़ियां दूसरे राज्यों में बेची जा चुकी है। पुलिस जांच में बैंक कर्मचारी रविंद्र कुमार निश्छल का नाम सामने आया है। वह आरोपियों के साथ मिलकर फर्जी आय और निवास प्रमाण पत्र तैयार करने में मदद करता था। इन्हीं फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बैंकों से कार लोन आसानी से मिल जाता था। इस मिलीभगत से बैंकों को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *