फरीदपुर, बरेली। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में कार्यरत संविदा कर्मचारियों ने दो माह का मानदेय नहीं मिलने गुरुवार को कार्य बहिष्कार कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रदर्शन किया। सीएमओ को ज्ञापन भेजकर समस्या के समाधान की मांग की। गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात संविदा कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को संबोधित ज्ञापन कार्यवाहक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ धर्मेंद्र कुमार यादव को दिया। कर्मचारियों ने कहा है कि वे मार्च व अप्रैल तक का दो माह का मानदेय अभी तक नही दिया गया है। वर्तमान समय में विद्यालयों का नया शैक्षिक सत्र प्रारंभ हो चुका है। धरना-प्रदर्शन एवं ज्ञापन देने वालों में संघ के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव, महामंत्री डॉ. अतुल शर्मा, अनुराग शर्मा, अनुपम कुमार, डॉ. गुलाम अली राही, डॉ. कांतिभूषण पाठक, डॉ. तरुण शर्मा, रेशमा खान, निधि, रितिक मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
