प्रेम विवाह के छह माह बाद युवती की मौत, फंदे से लटका मिला शव, हत्या का आरोप

कैंट, बरेली। जनपद के थाना कैंट क्षेत्र के लाल फाटक चनहेटी गांव निवासी 18 वर्षीय कोमल की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसका शव फंदे से लटका मिला। मृतका के मायके पक्ष ने उसके पति अमित पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत मे लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। कोमल ने करीब छह माह पहले बिहार निवासी अमित से प्रेम विवाह किया था। वह बरेली कॉलेज में पढ़ाई करती थी। जहां दोनों की मुलाकात हुई और प्रेम प्रसंग के बाद उन्होंने शादी कर ली। शादी के बाद दोनों सुभाषनगर क्षेत्र के शांति बिहार में किराए के मकान में रह रहे थे। मृतका के पिता प्रदीप मिश्रा ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद से अमित दहेज की मांग को लेकर कोमल को परेशान करता था। परिजनों का आरोप है कि कोमल का शव सोमवार रात कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलने पर मायके वाले मौके पर पहुंचे और उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुभाषनगर थाना प्रभारी सतीश कुमार नैन ने बताया कि पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। आरोपी पति अमित को हिरासत मे लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की पड़ताल कर रही है। कोमल और अमित की मुलाकात बरेली कॉलेज में पढ़ाई के दौरान हुई थी। दोनों ने प्रेम प्रसंग के बाद विवाह किया था लेकिन शादी के छह माह बाद ही यह दुखद घटना हो गई। परिजनों का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही अमित ने दहेज की मांग शुरू कर दी थी। प्रताड़ना के कारण कोमल परेशान थी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *