बरेली। प्रदेश सरकार ने अनुदेशकों का मानदेय नौ हजार से बढ़ाकर 17000 रुपये प्रतिमाह किया है। समग्र शिक्षा अभियान के तहत 24717 अंशकालिक अनुदेशकों के मानदेय में प्रदेश भर में वृद्धि की गई है। बरेली में अनुदेशकों की संख्या 469 है। लखनऊ लोकभवन में अनुदेशकों का सम्मान समारोह व चेक वितरण कार्यक्रम किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम का सजीव प्रसारण विकास भवन सभागार में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने देखा। कार्यक्रम के बाद सभी ब्लॉक से चयनित पांच अनुदेशकों को प्रतीकात्मक चेक जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने दिया।।
बरेली से कपिल यादव
