फरीदपुर, बरेली। जनपद के थाना फरीदपुर मे एसपी साउथ ने मंगलवार को कोतवाली फरीदपुर पहुंचकर वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस स्टाफ के आवासों एवं कोतवाली मे जर्जर पुराने भवनों को देखा। पुराने जर्जर आवासों में रह रहे पुलिस कर्मियों को शीघ्र ही ऐसे आवासों से हटाकर सुरक्षित आवासों में शिफ्ट किए जाएंगे। जर्जर आवासों का प्रस्ताव बनाकर जल्द ही भेजने के कोतवाली प्रभारी को निर्देश दिए। दो पुलिस कर्मियों से शास्त्र चलाने की जानकारी करने पर संतोषजनक जवाब न देने कड़ी नाराजगी जताई। प्रशिक्षण के लिए पुलिस लाइन भेजने के भी निर्देश दिए। एसपी साउथ अंशिका वर्मा दोपहर समय लगभग 12 बजे वार्षिक निरीक्षण करने कोतवाली फरीदपुर पहुंची। सबसे पहले उन्होंने महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। महिला हेल्प डेक्स प्रभारी से मिशन शक्ति के बारे में जानकारी ली और उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। फिर कोतवाली में शस्त्रों का निरीक्षण किया, जीडी रूम, सीसी टीएन कक्ष, शस्त्रागार कक्ष, हवालात, मेस, माल खाना, साइबर अपराध हेल्प डेस्क, अपराध रजिस्टर, गुमशुदी रजिस्टर, हत्या बलवा रोकथाम रजिस्टर आदि अभिलेख का निरीक्षण किया। छिटपुट खामियां मिलने पर उसके संबंधित कर्मचारियों से नाराजगी जताई और दोबारा ऐसी खामियां ना मिले उसके लिए दिशा निर्देश दिए। कोतवाली में पुलिस स्टाफ के मेस में भोजन का भी स्वाद लिया। भोजन की प्रशंसा की। जर्जर अवस्था में आवासों को देखकर कोतवाली प्रभारी को प्रस्ताव बनाकर शीघ्र ही भेजने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीओ संदीप सिंह, कोतवाली प्रभारी राधेश्याम सहित कोतवाली का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।।
बरेली से कपिल यादव
