कुत्तों के दौड़ाने पर बाइक से गिरी वृद्धा, मौत

बरेली। आवारा कुत्तों के झुंड से बचने की कोशिश मे युवक की बाइक अनियंत्रित हो गई और पीछे बैठी उसकी मां की सड़क पर गिर गई। सिर में लगी गंभीर चोट से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवार वालों ने पुलिस कार्रवाई किए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कॉलोनी वीर सावरकर फेस-2 में रहने वाली रिटायर्ड शिक्षिका 65 वर्षीय मंजू सक्सेना बुधवार सुबह वह अपने बेटे शानू के साथ बाइक से कर्मचारीनगर की केसर वाटिका में रहने वाले अपने दामाद शुभम सक्सेना के घर जा रही थीं। जब शानू बाइक लेकर ऑफिसर्स एन्क्लेव विस्तार कॉलोनी में पहुंचे अचानक ही आवारा कुत्तों का झुंड उनके पीछे दौड़ पड़ा। अचानक हुए कुत्तों के हमले से मंजू सक्सेना घबरा गईं और संतुलन बिगड़ने से सिर के बल सड़क पर गिर पड़ीं। इस हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई। परिवार वाले उन्हें नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुत्तों के दौड़ाने पर शिक्षिका बाइक से गिरती नजर आ रही है। घटना के बाद मंजू सक्सेना के परिवार में कोहराम मच गया। परिजन के मुताबिक मंजू सक्सेना को बुधवार को उपचार के लिए दिल्ली जाना था। इसलिए वह दामाद के घर जा रही थी। मगर उससे पहले ही यह हादसा हो गया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *