बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। पुलिस ने व्यापारी नेता एवं उनके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ दर्ज मुकदमा मे कोर्ट मे अंतिम रिपोर्ट भेज कर कार्रवाई समाप्त कर दी है। गृह विभाग ने कार्रवाई समाप्त करने संबंधी आख्या विधान परिषद के सचिवालय को भेजी है। फतेहगंज पश्चिमी कस्बा मे नगर पंचायत द्वारा अतिक्रमण हटाने को लेकर कुछ व्यापारियों का टीम से विवाद हो गया था। अधिशासी अधिकारी ने व्यापारी नेता आशीष अग्रवाल एवं उनके दो अज्ञात साथियों पर गंभीर आरोप लगाकर 21 नवंबर को फतेहगंज पश्चिमी थाने मे मुकदमा दर्ज कराया था। व्यापारी नेता ने ईओ पर आरोप लगाकर शासन मे शिकायत की थी। शासन के निर्देश पर डीएम द्वारा गठित कमेटी ने गत दिनों मामले की जांच की थी। दोनों पक्षों के आरोप अपुष्ट मिले। तीन सदस्यी जांच कमेटी ने आख्या डीएम को गत दिनों भेजी थी। जांच के बाद आशीष अग्रवाल ने विधान परिषद के सभापित एवं मंत्रियों को ज्ञापन देकर तीन सदस्यीय कमेटी की जांच पर मुकदमा खत्म कराने की मांग की थी। गृह अनु विभाग के विशेष सचिव पवन अग्रवाल ने गत छह अप्रैल को विधान परिषद सचिवालय को भेजी आख्या मे पुलिस की विवेचना में आशीष अग्रवाल एवं दो अज्ञात के खिलाफ दर्ज बीएनएस के मुकदमा मे साक्ष्य नही पाए गए। अत: मुकदमा की विवेचना में पुलिस ने नौ अप्रैल को अंतिम रिपोर्ट न्यायालय भेजकर विवेचना समाप्त कर दी है।।
बरेली से कपिल यादव
