यूनिक मॉडल के हर्षित ने किया तहसील मे टॉप

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी, मीरगंज। यूपी बोर्ड की परीक्षा में यूनिक मॉडल इंटर कॉलेज फतेहगंज पश्चिमी के छात्रों ने बाजी मारी है। हर्षित सांख्यधार ने हाईस्कूल में 93.5 % अंक प्राप्त कर तहसील में पहला, संत मंगलपुरी इंटर कॉलेज की मुस्कान बी ने 91.1 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा एवं केएसजी की अनमता एवं सोमनाथ इंटर कालेज मानपुर के विवेक ने 90 प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। यूनिक मॉडल इंटर कॉलेज में हाईस्कूल में शैलेष शर्मा ने 87, दिव्यांशु ने 86.8 एवं इंटर में चमन सिंह ने 86.6, विनीत शर्मा ने 84.4, शिवानी गुप्ता ने 84.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। संत मंगलपुरी इंटर कालेज मे हाईस्कूल में दश गंगवार व शहगल फातिमा ने 89.5, शिवम ने 87 एवं इंटर में अंशिका ने 87.6, अमित ने 84.6, गार्गी ने 83.8 प्रतिशत, स्वामी दयानंद इंटर कालेज में हाईस्कूल में उत्सव वन ने 88, गरिमा शर्मा ने 87, सतेंद्र सिह ने 85.8 इंटर में करिश्मा गंगवार ने 85, कीर्ति शर्मा ने 84.6, आर्यन ने 82.2, दिव्य कृपाल में हाईस्कूल में नयना ने 80 एवं इंटर में सेजल ने 82.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।जेपीएस इंटर कालेज सिंधौली में हाईस्कूल में आसिया ने 86.1, सायमा बी ने 84, अलशिफा ने 82.8, मुस्कान ने 81.8, आदित्य शर्मा ने 81.3, इंटर में अजरा ने 82, शिवानी ने 8.4, अशना ने 76.6, केएसजी में हाईस्कूल में अनमता ने 90, जियाफातिमा ने 85.6, शिवानी ने 83.4, इंटर में समद ने 88, आदित्य मौर्य ने 87.3, ऐंजिल ने 85.1, कमला देवी इंटर कालेज हुरहुरी में हाईस्कूल में आशीष ने 89.5, अंकित ने 87.5, आशीष कुमार ने 87, इंटर में राखी गंगवार ने 87, विकास ने 84, टीडीएम शाही में हाईस्कूल में वंशिका ने 84, इंटर में अरोही ने 82, इरा इंटर कालेज शाही में हाईस्कूल में काशिफा ने 82, रिफा ने 85, दुनका इंटर कालेज में हाईस्कूल में नंदनी ने 86, अपूर्वा ने 85, इंटर में तनिष्क ने 83.8, प्रियांशी ने 79.2, सोमनाथ इंटर कालेज मानपुर में हाईस्कूल में विवेक ने 90, हार्दिक ने 89, रेखा ने 87.6 एवं इंटर में गौरी ने 78 व ताजीया ने 76 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बाजी मारी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *