रामपुर की मुस्कान ने आकाश संग मंदिर मे लिए सात फेरे

बरेली। रामपुर की मुस्कान खान ने वही के रहने वाले आकाश संग सात फेरे लेकर अपना नाम मुस्कान यादव रख लिया। आचार्य केके शंखधार ने सनातन पद्धति से उनकी शादी कराई। सुभाषनगर स्थित अगस्त्य मुनि आश्रम में गुरुवार शाम मुस्कान खान ने आकाश यादव के साथ फेरे लिए। पंडित केके शंखधार ने विधि विधान से उनका विवाह संपन्न कराया। इस दौरान रामपुर मे थाना स्वार के गांव थनापुर की मुस्कान खान ने बताया कि रामपुर सिटी के गांव पसियापुरा के आकाश से साल भर पहले उनकी मुलाकात हुई। पहले दोनों में दोस्ती हुई जो कुछ समय मे ही प्यार मे बदल गई। दोनों ने शादी का निर्णय लिया लेकिन मुस्कान के परिवार वाले तैयार नही हुए। इस पर दोनों ने घर छोड़ दिया और अगस्त्य मुनि आश्रम पहुंचकर शादी कर ली। इस दौरान मुस्कान ने सनातन धर्म मे आस्था जताते हुए अपना नाम मुस्कान यादव कर लिया। उन्होंने तीन तलाक और हलाला जैसी कुप्रथाएं न होने को लेकर सनातन धर्म की तारीफ भी की।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *