डीएम ने समीक्षा बैठक से गैरहाजिर अफसरो पर कार्यवाही निर्देश, ऑफिस में बैठें अफसर

बरेली। डीएम अविनाश सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार मे सोमवार को आईजीआरएस पर प्राप्त संदर्भों की प्रगति की समीक्षा की। डीएम ने उपनिदेशक कृषि के शिकायतकर्ता से संपर्क करने का फीडबैक कम होने पर नाराजगी जताई और सुधार करने के निर्देश दिए। समाज कल्याण विभाग को डिफाल्टर मे जाने वाली शिकायतों के शीघ्र सुधार करने के निर्देश दिये। नगर निगम के अधिकारी और समाज कल्याण अधिकारी को अनुपस्थित होने पर दंडात्मक कार्यवाही के निर्देश दिए। कहा कि आईजीआरएस शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। प्रत्येक बुधवार को वीसी में समीक्षा होती है। हर माह जनपदों की रैंकिंग भी जारी की जा रही है, इसलिए इसे गंभीरता से लें और शिकायतकर्ता की समस्या का निस्तारण करे। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह, उप जिलाधिकारी सदर प्रमोद कुमार, एसडीएम आंवला आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे। वही डीएम अविनाश सिंह ने जनता दर्शन मे प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रों की गुणवत्तापूर्वक एवं समयबद्ध निस्तारण के संबंध में समीक्षा बैठक की। डीएम ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी सुबह 10 से 12 बजे तक अपने कार्यालय में बैठें। जनसुनवाई की लाइव मॉनिटरिंग शासन स्तर से की जा रही है। किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे लोगों को बुलवाकर बात करें जो पहले तो समस्या के निस्तारण से संतुष्ट होते हैं लेकिन कुछ दिन बाद असंतुष्ट फीडबैक दे देते हैं। संतुष्टि का प्रतिशत अधिक से अधिक बढ़ाएं। डीएम ने कहा कि अक्सर यह देखने में आया है कि अधिकतर शिकायतकर्ता मुख्यमंत्री के जनता दरबार में अपनी शिकायत लेकर जा रहे हैं जो अच्छी बात नही है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक देश दीपक सिंह आदि उपस्थिति रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *