बरेली। दो दिन के अवकाश के बाद सोमवार को जिला अस्पताल में सुबह से ओपीडी शुरू हुई तो पर्चा काउंटर से लेकर डॉक्टरों को दिखाने और दवा लेने के लिए मरीजों की लंबी लाइन लग गई। दो हजार से अधिक मरीज दवा लेने के लिए पहुंचे। जिला अस्पताल की ओपीडी मे बुखार के साथ ही सीने मे दर्द, सांस लेने में तकलीफ वाले मरीजों की संख्या अधिक रही। डॉ. राहुल वाजपेयी ने बताया कि बदलते मौसम में सांस से जुड़ी बीमारियों के मरीजों की संख्या बड़ी है। उन्होंने बदलते मौसम में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। सोमवार को ओपीडी में मरीजों की भीड़ अधिक होने से नंबर लगाने को लेकर मरीजों मे कहासुनी होती रही। अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह से मरीजों को शांत कराया। दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के लिए लगा शिविर : सोमवार को सीएमओ कार्यालय मे दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के लिए शिविर लगाया गया। परीक्षा के बाद 63 दिव्यांगो को प्रमाण पत्र दिया। दोपहर 12 बजे तक आवेदन पत्रों की जांच की गई। नेत्र दिव्यांगता से पीड़ित लोगों को जांच की लिए 300 बेड अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल मे जांच कराने कके लिए पहुंचे मरीज का व्हीलचेयर नही थी। परिजन मरीजों को कचे पर लेकर जांच कराने पहुंचे। दिव्यांग अंकुल ने बताया कि आधार कार्ड की छायाप्रति जमा करने के लिए तैयार थे, लेकिन स्वास्थ्य कर्मचारी ने मोबाइल जमा करने की बात कही और व्हीलचेयर देने से इंकार कर दिया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से इसकी शिकायत की है।।
बरेली से कपिल यादव
