बरेली। जमीनों पर अवैध कब्जे, रंगदारी, बलबा, हमला, चोरी-लूट जैसे गुनाह कर समाज मे दहशत फैला रहे अपराधियों पर एसएसपी अनुराग आर्य का फिर कानूनी चावुक चला है। लंबा क्रिमिनल रिकार्ड रखने वाला समाजवादी पार्टी का पूर्व पार्षद अकील गुड्डू, माफिया अतीक अशरफ की बरेली मे जड़े जमाने वाले मोहम्मद फरहद खां उर्फ गुड्डू और जिला बदर चल रहे सुमित सक्सेना सहित 25 दागियों की हिस्ट्रीशीट खोलकर निगरानी सूची में शामिल कर दिया गया है। एचएस खुलने के बाद ये भी दागी चेहरे न सिर्फ थानों मे समय-समय पर परेड करते नजर आएंगे बल्कि खास कोड से पहचाने जाने के साथ लगातार पुलिस व इंटेलीजेंस की निगाहों में रहेंगे। पुलिस के मुताबिक इज्जतनगर के परतापुर जीवन सहाय निवासी मोहम्मद फरहद खां उर्फ गुड्डू माफिया अशरफ के केंद्रीय कारागार-2 मे बंद रहने के दौरान अवैध मुलाकात करने को लेकर चर्चा में आया था। उसके खिलाफ जानलेवा हमला, धोखाधड़ी समेत सात मुकदमे दर्ज हैं। मार्च 2023 में उसे बिथरी चैनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अशरफ के साले सद्दाम के साथ प्रापर्टी का काम करने के दौरान ही वह जेल में अवैध मुलाकात प्रकरण में फंसा था। उसके अलावा इज्जतनगर क्षेत्र के पूर्व सपा पार्षद फरीदापुर चौधरी निवासी अकील उर्फ गुड्डू की हिस्ट्रीशीट भी खोली गई है। उसके खिलाफ जानलेवा हमला और बलवा समेत 11 मुकदमे दर्ज है। इज्जतनगर थाने मे ही वीरसावरकर नगर निवासी प्रापर्टी डीलर सुमित सक्सेना, मठ लक्ष्मीपुर निवासी शिवम उर्फ गोलू व विकास कश्यप उर्फ भल्ला, बड़ी बिहार निवासी सचिन कुमार और बड़ी बिहार नगला निवासी राहुल मौर्य की भी हिस्ट्रीशीट खोली गई है। सुमित सक्सेना के खिलाफ कोतवाली, बारादरी, इज्जतनगर और प्रेमनगर थाने में जानलेवा हमला और धोखाधड़ी समेत 11 मुकदमे दर्ज है। पिछले दिनों उसे छह महीने के लिए जिला बदर भी किया गया है। कैंट थाने में दानिश उर्फ आफताब और चनेहटी निवासी जावेद की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। इसके अलावा आंवला थाने में नई बस्ती बजरिया निवासी राशिद सैफी उर्फ राजू उर्फ लोहार मोहल्ला कुरैशियान के फारुख उर्फ फारुक कुरैशी, मऊ चंदपुर के इस्लाम अली, मोहल्ला कोट के रईस उर्फ सोना, मोहल्ला सैयदान वार्ड 23 के मुशर्रफ खां और थाना नवाबगंज में रिछोला किफायतुल्ला के बबलू उर्फ बौरा की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। अभियान के दौरान सर्वाधिक नौ अपराधियों की हिस्ट्रीशीट सुभाषनगर थाने में खोली गई हैं। इनमें मढ़ीनाथ निवासी रोहित उर्फ कल्लू, वंशीनगला निवासी रवि उर्फ रवि राणा, मिलक रौंधी निवासी गुड्डू उर्फ मसरूर, गणेश नगर निवासी गौरव, गन्ना मिल बदायूं रोड निवासी संगम गुप्ता, तिलक कॉलोनी निवासी आकाश गुर्जर, नेकपुर निवासी विक्की, करेली निवासी उस्मान उर्फ पाशा और शक्ति विहार के अजय उर्फ गुल्ला शामिल है।।
बरेली से कपिल यादव
