अमेरिका के साथ कृषि डील के विरोध मे किसान एकता संघ का प्रदर्शन

बरेली। भारत सरकार द्वारा अमेरिका के साथ प्रस्तावित कृषि डील के विरोध मे किसान एकता संघ ने जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या मे किसान एकत्रित होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा को सौंपते हुए इस डील को किसान विरोधी बताया और तत्काल निरस्त करने की मांग की। किसान एकता संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. रवि नागर ने कहा अमेरिका से भारी सब्सिडी वाले कृषि उत्पाद भारत में आने से देश के किसानों की स्थिति और अधिक दयनीय हो जाएगी। उनका कहना था कि विदेशी सस्ते उत्पाद भारतीय बाजार मे आने से स्थानीय किसानों की फसलों के दाम गिर जाएंगे, इससे पहले से आर्थिक तंगी झेल रहे किसान बर्बादी की कगार पर पहुंच जाएंगे। डॉ. नागर ने आरोप लगाया कि यह डील किसानों के हितों के विरुद्ध थोपी जा रही है। जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नही किया जाएगा। यदि केंद्र सरकार ने इस समझौते को वापस नहीं लिया तो किसान एकता संघ व्यापक आंदोलन छेड़ने को बाध्य होगा। किसान एकता संघ ने सरकार से किसान हित, जनहित एवं देशहित में इस ट्रेड डील को तत्काल समाप्त करने की मांग की है। राजेश शर्मा, श्याम पाल गुर्जर, बहोरन लाल, जयसिंह यादव, डॉ अंशू भारती, पप्पू नेता, दन्ने प्रधान, महेंद्र यादव, जुगेंद्र सिंह, श्रीराम गौतम, संजय पाठक, श्यामपाल सिंह आदि मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *