बरेली। आगामी त्योहार होली पर कानून व्यवस्था बनाए रखने और पुलिस के डिजिटलीकरण को लेकर एसएसपी अनुराग आर्य ने गूगल मीट के माध्यम से बैठक की। इसमें सभी सभी एडिशनल एसपी, सीओ और थाना प्रभारियों ने भाग लिया। इस दौरान महिला अपराधों पर लापरवाही को लेकर छह दरोगाओं पर कार्रवाई की गई। एसएसपी ने होली को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी होलिका दहन स्थलों और जुलूस मार्गों का निरीक्षण करने, सीसीटीवी निगरानी बढ़ाने और ड्रोन कैमरों से रीयल-टाइम मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए। पूर्व मे दर्ज विवादों की सूची तैयार कर उनकी समीक्षा करने तथा अवैध शराब निर्माण व बिक्री में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने को भी कहा। साथ ही रात्रि गश्त, जनसुनवाई और पैदल पेट्रोलिंग को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और जुआ अधिनियम में संलिप्त अभ्यस्त अपराधियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई के भी निर्देश दिए। विवेचना में गुणवत्ता औरबजवाबदेही पर जोरः एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि विवेचना में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अभियुक्तों की गिरफ्तारी, जामा तलाशी, साक्ष्य संकलन और केस डायरी लेखन को पारदर्शी, समयबद्ध और प्रभावी बनाने पर बल दिया गया। न्यायालयों और पुलिस मुख्यालय से जारी आदेशों का शत-प्रतिशत अनुपालन के निर्देश दिए।।
बरेली से कपिल यादव
