बरेली। समाजवादी पार्टी से आवंला सांसद नीरज मौर्य ने सोमवार को सर्किटहाउस में प्रेस वार्ता कर सरकार पर विकास कार्यों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ये क्षेत्र की समस्याओं को लगातार सदन मे उठा रहे है और संबंधित विभागों को पत्र लिखते है लेकिन प्रदेश सरकार उनके पत्रों का जवाब नही देती। केंद्र सरकार से जवाब तो मिल जाता है, पर वह भी गोलमोल रहता है। सांसद ने आंवला क्षेत्र मे छुट्टा पशुओं की समस्या, किसानों को खाद की किल्लत और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को प्रमुख मुदरा बताया। उन्होंने कहा कि गोशालाओं की स्थिति चिंताजनक है और पशुधन मंत्री के क्षेत्र मे ही गोवंश की मौतें हो रही है। उन्होंने लोकसभा में देश भर मे गोसंरक्षण के लिए अलग आयोग गठित करने की मांग उठाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पीएम केयर फंड से मिले वेंटिलेटर काम नही कर रहे। 300 बेड अस्पताल और क्रिटिकल केयर यूनिट के लिए भूमि उपलब्ध न करा पाने पर भी उन्होंने सरकार की कार्यशैली पर प्रश्न उठाए। बरेली मे एम्स की स्थापना की मांग दोहराते हुए उन्होंने कहा कि यह जनहित का विषय है और इसके लिए सभी जनप्रतिनिधियों को एकजुट होना चाहिए।।
बरेली से कपिल यादव
