केंद्रीय संयुक्त सचिव ने देखी पीएमश्री मे व्यवस्थाएं

मीरगंज, बरेली। जनपद का थाना मीरगंज क्षेत्र मे सोमवार को भारत सरकार के राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के संयुक्त सचिव अमित निर्मल द्वारा पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षाओं में छात्र-छात्राओं से संवाद और शिक्षकों से शिक्षण के बारे में जानकारी ली। अपराह्न विद्यालय पहुंचने के बाद संयुक्त सचिव ने पीएमश्री उच्च प्राथमिक विद्यालय चुरई दलपतपुर के सभी कक्षा के कमरों, विज्ञान प्रयोगशाला सांस्कृतिक गतिविधि कक्षों, स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब एवं शासन द्वारा पीएम श्री स्कूलों के लिए निर्धारित 19 पैरामीटर को आधार मानकर विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण करते समय छात्र छात्राओं से संवाद किया तथा शिक्षक से विषय मे जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान विद्यालय मे उपलब्ध अभिलेखों का निरीक्षण किया। विद्यालय में जो कमियां मिली तो उन्हें अधिकारियों के माध्यम से शीघ्र दूर कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह, एसडीएम आलोक कुमार सिंह, सहायक शिक्षा निदेशक डॉ अजीत कुमार, बीएसए डॉ विनीता, बीईओ अवनीश कुमार उपस्थित रहे। विद्यालय को ओर से विद्यालय प्रभारी राजेश कुमार मिश्रा एवं विज्ञान अध्यापक डॉ रोहिताश कुमार गंगवार ने विद्यालय की व्यवस्थाओं के विषय में संयुक्त सचिव को अवगत कराया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *