शाही मे आम के पेड़ पर लटका मिला ग्रामीण का शव, जांच मे जुटी पुलिस

शाही, बरेली। जनपद के थाना शाही क्षेत्र मे ग्रामीण का शव संदिग्ध हालत मे पड़ोसी गांव के बाग मे आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच की। परिजन रंजिश से इनकार कर रहे हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम लिए भेज दिया है। थाना शाही क्षेत्र के गांव धनेली के गौटिया निवासी लाखन राजपूत (30) को शनिवार को बच्चों ने सुबह 11 बजे ठिरिया कल्यानपुर के भगवानदास के बाग मे आम के पेड़ पर लटका देखा। लाखन राजपूत पेड़ की डाल मे बंधी प्लास्टिक की रस्सी से लटक रहे थे। बच्चों की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। बाग धनेली की गौटिया से लगभग 500 मीटर दूर है। ग्रामीणों ने मृतक को पहचान कर उनके घर सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंच गए। एसओ शाही पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। बरेली से आई फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर पहुंच कर जांच की। ग्रामीणों ने बताया रस्सी पर लटके लाखन के पैर जमीन पर थे। उसके घुटने मुड़े थे। पुलिस ने शव कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम को बरेली मे भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पत्नी कविता ने बताया उसके पति शुक्रवार शाम सात बजे काम से घर लौटे। वे नशे मे थे उन्होंने 7.30 बजे खाना खाया। इसके बाद वह चारपाई पर सो गए। काम निपटाकर वह भी दूसरे स्थान पर सो गई। सुबह 11 बजे उन्हें पति के जंगल में पेड़ पर लटके होने की सूचना मिली। रात मे वे घर से किस समय निकले यह उसको नही पता। पिता हिम्मत राजपूत ने बताया हमारी किसी से लड़ाई झगड़ा नही है। इधर, गांव मे चर्चा है पति पत्नी में शुक्रवार की शाम झगड़ा हुआ था। लाखन की शादी चार वर्ष पूर्व कविता से हुई थी। उनके दो पुत्र अनुज और प्रियांशु है। हिम्मत राजपूत के दो पुत्र रामस्वरूप व लाखन है। तीन पुत्रियों की शादी हो चुकी है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *