समाजसेवी ने सैकड़ों गरीबों को बांटे कंबल, चेहरे खिले

बरेली। जनपद के बिथरी चैनपुर क्षेत्र के गांव कचौली व उगनपुर मे समाजसेवी गिरजाशंकर कनौजिया ने सैकड़ों गरीब परिवारों को ठंड से राहत दिलाने के लिए कंबल बांटे। ठंड के बीच कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी देखी गई। कार्यक्रम में बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को प्राथमिकता दी गई। कंबल वितरण के अवसर पर समाजसेवी व प्रधान प्रत्याशी गिरजाशंकर कनौजिया ने कहा कि उनका संकल्प समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुंचाना है। उन्होंने यह भी बताया कि गांव के विकास और जरूरतमंदों की सहायता के लिए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्य जारी रखे जाएंगे। विनोद कन्नौजिया, पुष्पा गंगवार, निर्दोष कन्नौजिया, अमन पटेल, अर्जुन पटेल, जितेंद्र, राजेश, तेजपाल, संजीव पटेल और प्रेमराज सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *